Home » Home » उत्तराखंड समाचार भारत में मेगा शहरों की स्थिति, चेन्नई, हैदराबाद और दिल्ली में वन क्षेत्र कम हुआ

उत्तराखंड समाचार भारत में मेगा शहरों की स्थिति, चेन्नई, हैदराबाद और दिल्ली में वन क्षेत्र कम हुआ

जंगल सांकेतिक (तस्वीर)

– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कई मेगा सिटी में हरियाली कम हो रही है, इसमें सबसे अधिक वृक्ष और वन आवरण में कमी चेन्नई में आई है। यह तथ्य फाॅरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की भारत वन स्थिति रिपोर्ट में सामने आए हैं।

Trending Videos

फाॅरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट पिछले महीने जारी की गई है, इसमें मेगा सिटी और मेगा सिटी की तरफ बढ़ते सात शहरों में वृक्ष और आवरण को लेकर स्थिति का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक वन आवरण चेन्नई में 264 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कम हुआ है। इसके अलावा हैदराबाद में 161 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कम हुआ है। दिल्ली में भी कुछ कमी हुई है, रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में आठ हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन आवरण कमी हुई है।

अहमदाबाद में सबसे अधिक बढ़ा वन आवरण

 

अगर कुछ मेगा सिटी में वन आवरण को लेकर कमी आई है पर कुछ जगह सुधार भी आया है। इसमें सबसे अधिक अहमदाबाद में वन आवरण 548 हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ा है। बंगलूरू में 59 हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ा है। कोलकाता में 29 और मुंबई में छह हेक्टेयर क्षेत्रफल में बढ़ोतरी हुई है।

 

 

सबसे अधिक दिल्ली में वन आवरण

 

सबसे अधिक वन आवरण दिल्ली में है, यहां पर 19415 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन आवरण है। इसके अलावा मुंबई में 11084 और बंगलूरू में 8961 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वृक्ष वन आवरण है।

 

 

PHOTOS: बर्फबारी होते ही पर्यटकों ने किया मसूरी-धनोल्टी का रुख, चकराता में भी उमड़े सैलानी, तस्वीरें

Source link

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

चिन्यालीसौड़।।विकासखंड चिन्यालीसौड़ के कृषि विज्ञान केन्द्र में कार्यरत्त आउट सोर्स के माध्यम से कार्यरत ठेके श्रमिकों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक प्रतिनिधि के उपस्थिति में संयुक्त बैठक हुई आयोजित ।

चिन्यालीसौड़।।विकासखंड चिन्यालीसौड़ के कृषि विज्ञान केन्द्र में कार्यरत्त आउट सोर्स के माध्यम से कार्यरत ठेके श्रमिकों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक प्रतिनिधि के उपस्थिति में संयुक्त बैठक हुई आयोजित ।