रिपोर्टिंग जयप्रकाश jp पहाड़ी
यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को तेज़ी से पूरा करने हेतु आवश्यक मशीनों को भारतीय वायुसेना के सहयोग से एयरलिफ्ट किया जाने के दृष्टिगत मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और दिशा–निर्देशों के अनुसार सुरक्षात्मक कार्यों में तीव्र गति लाने के लिए बड़ी मशीनों की लैंडिंग के लिए भारतीय वायुसेना से मदद मांगी गई है ।इसी क्रम में आज दो चीता हेलीकॉप्टर के माध्यम से यमुनोत्री धाम में निर्मित हेलीपेड की रेकी की गई और एक चीता हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग की गई। बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के दृष्टिगत प्रशासन स्तर पर सभी अवश्य कदम उठाए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि यमुनोत्री धाम में मंदिर और जानकीचट्टी में श्री राम मंदिर से अखोली पुल तक यमुना नदी के दोनों किनारों पर 1956.85 लाख रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं।
चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है।
हेवी मशीनों की लैंडिंग परियोजना का उद्देश्य यमुनोत्री धाम और आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ की संभावित आपदाओं से सुरक्षित करना है।